Breaking News

बिसौली: डॉ. क्रान्ति कुमार को मिली डी.लिट की मानद उपाधि और ग्लोबल आईकॉन अवार्ड, क्षेत्र में खुशी की लहर।

बिसौली: डॉ. क्रान्ति कुमार को मिली डी.लिट की मानद उपाधि और ग्लोबल आईकॉन अवार्ड, क्षेत्र में खुशी की लहर।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव सिसइया के निवासी और प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. क्रान्ति कुमार को आईजीयू (दिल्ली) द्वारा ‘डी.लिट’ (D.Litt) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक गरिमामयी समारोह में उन्हें ‘ग्लोबल आईकॉन अवार्ड’ से भी नवाजा गया। इस उपलब्धि से उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है।

डॉ. क्रान्ति कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहुउद्देशीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे बुद्ध रिसर्च सेंटर के कन्वीनर होने के साथ-साथ बीबीसी मैगजीन के पूर्व मुख्य संपादक भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और बहुजन समाज पार्टी, बदायूं के पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे स्वर्गीय बृजलाल गौतम के सुपुत्र हैं।

अपनी इस सफलता का श्रेय डॉ. क्रान्ति कुमार ने अपने परिवार और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन के इस सफर में समाज के लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते। इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों के गणमान्य लोगों द्वारा लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

14 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा, यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित।

14 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा, यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने धूमधाम से मनाया स्थापना …