Breaking News

शाहजहांपुर: विकास कार्यों में लापरवाही पर भड़के मंत्री सुरेश खन्ना, खुद मौके पर पहुंचकर परखी गुणवत्ता।

विकास कार्यों में लापरवाही पर भड़के मंत्री सुरेश खन्ना, खुद मौके पर पहुंचकर परखी गुणवत्ता।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह गंभीर है। रविवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जलालनगर के बाहर चुंगी क्षेत्र स्थित अंबेडकर कॉलोनी और गदियाना मोहल्ले में पहुंचकर जल निगम द्वारा किए जा रहे पाइपलाइन निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति के साथ-साथ गुणवत्ता को भी बहुत बारीकी से परखा।

मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना की गुणवत्ता और कार्य की गति दोनों में कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह पेयजल परियोजनाएं सीधे तौर पर जनता की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हुई हैं, इसलिए इन कार्यों में पारदर्शिता और पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सड़कों की बदहाल स्थिति पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों और अन्य अव्यवस्थाओं को तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनता को राहत देने के लिए होते हैं, न कि उन्हें परेशान करने के लिए। इस औचक निरीक्षण के दौरान पार्षद रीता राठौर के साथ भाजपा के पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंत्री के सख्त रुख और मौके पर पहुंचकर जायजा लेने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!