Breaking News

बिसौली: निरीक्षण में मिली कमियां, एसडीओ ने कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश।

निरीक्षण में मिली कमियां, एसडीओ ने कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। सोमवार को विद्युत उपकेंद्र बिसौली का एसडीओ अमित कुमार ने अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए उन्होंने कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए।

एसडीओ ने कहा कि बिना किसी वैध कारण के ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, शिकायत पंजिका एवं तकनीकी उपकरणों की जांच करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए एसडीओ ने उपभोक्ताओं की प्रत्येक शिकायत को रजिस्टर में दर्ज कर समयबद्ध निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस मौके पर अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!