Breaking News

बिसौली: समाजवादी पार्टी की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन।

बिसौली: समाजवादी पार्टी की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय बुद्धा उपवन में समाजवादी पार्टी की बिसौली विधानसभा क्षेत्र स्तरीय एक महत्वपूर्ण बूथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर चर्चा करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा प्रभारी अनीस राजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही सरकार बनाने का सबसे सरल मार्ग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ को अभेद्य बनाना होगा। उन्होंने बूथ प्रबंधन को चुनाव की कुंजी करार देते हुए कार्यकर्ताओं से धरातल पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक में सपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खजाना देवी, प्रदेश सचिव राजेंद्र गुरुजी और तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन समेत कई प्रमुख नेताओं ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें डा. आस मो., विनीत कुमार, सविता ठाकुर, विकास सिंह, बादल प्रजापति, विजय बहादुर वर्मा, सुरेंद्र सागर, भूपेंद्र दिवाकर, सूरजपाल, बादाम सिंह यादव, प्रधान रामबाबू यादव, पूर्व प्रधान चंद्रकेश यादव, जयपाल सिंह, कल्याण सिंह, मुनेंद्र सिंह यादव, ठाकुर सुदेश सिंह, फूल सिंह, नेमपाल सिंह, बब्लेश, जुगल किशोर गुप्ता, कृष्ण वीर सिंह यादव, ठाकुर तेजवीर सिंह, ठाकुर सुबोध सिंह, रामवीर सिंह यादव, अमरनाथ वर्मा, संजीव यादव, रूपा यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मी गौतम, मोहित शर्मा, एडवोकेट केपी सिंह राना, एडवोकेट विवेक यादव, एडवोकेट इकरार अहमद, एडवोकेट कपिल सिंह, गौरव जाटव, पंकज यादव, विकास यादव, कैलाश यादव, जितेंद्र यादव, मोर सिंह पाल, के.के. पाल, रामबाबू जाटव, रामदुलार लोधी, खेमवीर सिंह, रविंद्र यादव, मशरूम मास्टर, भुवनेश जाटव और ठाकुर होराम सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में पार्टी के विभिन्न जोन और सेक्टर प्रभारियों ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …