Breaking News

बिसौली: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, सीएचसी पर 90 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

बिसौली: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, सीएचसी पर 90 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

आई एम खान 

बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसौली में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में कुल 90 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 9 जून 2016 को इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की गई थी। उन्होंने योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच और स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है, ताकि माँ और गर्भ में पल रहे शिशु का स्वास्थ्य पूरी तरह सुरक्षित रह सके। स्वस्थ माँ से ही स्वस्थ बच्चे का जन्म संभव है, जिसे ध्यान में रखते हुए शिविर में महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निशुल्क अल्ट्रासाउंड और आयरन इंजेक्शन भी दिए गए।

डॉ. माहेश्वरी ने जोर देकर कहा कि इस अभियान के माध्यम से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में काफी मदद मिल रही है। कार्यक्रम में सीमा रानी, बेबी शर्मा, पारुल रानी, ज्योति शर्मा, पल्लवी शर्मा, सीमा शर्मा और रेखा रानी सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!