Breaking News

बिनावर: विद्युत विभाग की लापरवाही से तार की चपेट में आने से भैंस की मौत, बाल-बाल बचा 12 वर्षीय बच्चा।

बिनावर: विद्युत विभाग की लापरवाही से तार की चपेट में आने से भैंस की मौत, बाल-बाल बचा 12 वर्षीय बच्चा।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बिनावर, बदायूं: थाना बिनावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकिया गौटिया में रविवार सुबह बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही के चलते करंट लगने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के दौरान भैंस को बचाने की कोशिश कर रहा लगभग 12 वर्षीय बालक हर्षित यादव बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक भैंस अचानक बिजली के खंभे में लगे स्टे तार के संपर्क में आ गई। स्टे तार में हाई-वोल्टेज करंट प्रवाहित होने के कारण भैंस मौके पर ही गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया। अपनी भैंस को संकट में देख 12 वर्षीय हर्षित यादव तुरंत उसकी तरफ दौड़ा, लेकिन गनीमत रही कि वह समय रहते करंट की चपेट में आने से बच गया, अन्यथा एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

गुस्साए ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना पूरी तरह से बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के पोल में लगे स्टे तार में सुरक्षा के लिहाज से चीनी मिट्टी का इंसुलेटर लगाया जाता है, ताकि यदि तार में करंट उतरे भी, तो वह जमीन तक न पहुंचे। लेकिन जिस पोल पर यह हादसा हुआ, उसका स्टे तार बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीधे जमीन से जुड़ा हुआ था, जिसके कारण तार में खतरनाक करंट उतर आया और बेकसूर जानवर की जान चली गई।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया जानने और विभाग का पक्ष लेने के लिए जब एसडीओ अमित कुमार से फोन कॉल के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो किन्हीं कारणों से उनकी तरफ से कॉल रिसीव नहीं हो पाई।

 

 

Spread the love

Check Also

खीरी पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 टूटते रिश्ते, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी की कराई गई विदाई।

खीरी पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने बचाए 5 टूटते रिश्ते, काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी …