Breaking News

बदायूँ: कादरचौक बवाल और पुलिस टीम पर हमले के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार।

बदायूँ: कादरचौक बवाल और पुलिस टीम पर हमले के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए हथियार।

बदायूँ। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम कादरचौक में हरिओम की मौत के बाद भड़के बवाल और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जरीफनगर पुलिस ने उपद्रव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के आरोप में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त लोहे के सरिये, पाइप, पेट्रोल की बोतल और डंडे बरामद किए हैं।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 12/13 जुलाई की रात रास्ते में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें घायल हरिओम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 14 जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट रहे ग्रामीणों को कुछ बाहरी तत्वों ने भड़का दिया। उपद्रवियों ने नाधा चौकी के सामने सहसवान-नाधा मार्ग पर जाम लगा दिया और करीब पांच घंटे तक आवश्यक सेवाओं को बाधित रखा।

आरोप है कि समझाने के बावजूद उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने पथराव किया, सरकारी मोबाइल वाहन के शीशे तोड़े और नाधा चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस के अनुसार, उपद्रवियों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने और पुलिसकर्मियों को जलाकर मारने का भी प्रयास किया, जिसे सुरक्षाबलों ने सूझबूझ से विफल कर दिया। साथ ही, एक व्यक्ति द्वारा किए जा रहे आत्मदाह के प्रयास को भी पुलिस ने तत्काल रोककर उसकी जान बचाई।

इस मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 207/2026 के तहत पुलिस ने दबिश देकर मोनू सिंह (मुरादाबाद), आकाश उर्फ राकेश (संभल), विकास (मुरादाबाद), सचिन (इस्लामनगर) और अमित (संभल) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व में भी छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!