Breaking News

अवैध स्मैक के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार, साथी फरार।

अवैध स्मैक के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार, साथी फरार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना जैतीपुर पुलिस ने बरेली निवासी एक युवक को 105 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत, थाना जैतीपुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एसआई इतेश तोमर व पुलिस टीम ने बनखंडी पुलिया से फरीदपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान अमन यादव (उम्र 23 वर्ष) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम हयातपुर, थाना भीतरी चैनपुर, जनपद बरेली को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से 105 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी भूपेंद्र यादव पुत्र नरेंद्र (निवासी ग्राम कादरगंज, थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली) के साथ स्मैक बेचने आया था। पुलिस को देखकर उसका साथी मौके से फरार हो गया। अमन यादव ने बताया कि उसने यह स्मैक दीपक उर्फ भूरा और नासिर, दोनों निवासी कादरगंज, बरेली से खरीदी थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!