Breaking News

सहसवान गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, बुकिंग के लिए घंटों कतार में खड़े रहे उपभोक्ता।

सहसवान गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, बुकिंग के लिए घंटों कतार में खड़े रहे उपभोक्ता।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। गुरुवार को सहसवान स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बुकिंग में आ रही दिक्कतों के कारण लोगों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध जैसे हालात के बीच गैस आपूर्ति को लेकर देश के कई हिस्सों में समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसके साथ ही कई उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग करने में भी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण लोग सीधे गैस एजेंसी पहुंचकर बुकिंग कराने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी के चलते गुरुवार को सहसवान की इंडियन गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में लोग बुकिंग के लिए पहुंच गए। देखते ही देखते एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लग गईं। भीड़ बढ़ने के कारण दोपहर बाद एजेंसी का शटर बंद कर दिया गया और उपभोक्ताओं की पासबुक जमा कर ली गई, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

अधिकारियों के अनुसार नए नियम के तहत अब उपभोक्ता गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग डिलीवरी के 25 दिन बाद ही कर सकेंगे। इसके बाद ही उन्हें नया सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस संबंध में इंडेन गैस एजेंसी के संचालक रमेश ने बताया कि पिछले करीब पांच दिनों के बाद गैस की गाड़ी एजेंसी पर पहुंची है। गोदाम से डीबीडी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। फिलहाल कुछ क्षेत्रों में होम डिलीवरी सेवा आंशिक रूप से प्रभावित है, हालांकि कुछ जगहों पर होम डिलीवरी भी कराई गई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!