Breaking News

बरेली: दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से दिवंगत भाजपा विधायक स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक की पत्नी, पुत्र और दोनों पुत्रियों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया तथा इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल भाजपा के समर्पित, निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी और समाज के प्रति पूरी निष्ठा के साथ सेवा की। उनकी कमी फरीदपुर विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे भाजपा परिवार को लंबे समय तक महसूस होती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

गौरतलब है कि फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को बरेली स्थित सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ बैठक के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से निधन की पुष्टि की।

राजनीति में सक्रिय होने से पहले डॉ. श्याम बिहारी लाल इतिहास के प्रोफेसर रहे थे। छात्र जीवन में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और जीवनभर सादगी, जमीनी जुड़ाव तथा विकासोन्मुखी सोच के लिए पहचाने गए।

उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचने लगे। सभी ने उन्हें जनप्रिय नेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिवंगत विधायक को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और क्षेत्रवासी बरेली पहुंच रहे हैं। एक दिन पहले ही 1 जनवरी को उन्होंने अपना जन्मदिन परिजनों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया था। उनके असामयिक निधन से फरीदपुर विधानसभा सहित पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है।

डॉ. अरुण कुमार वन मंत्री

 

संजीव अग्रवाल कैंट विधायक बीजेपी

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!