Breaking News

शाहजहांपुर: माघ मेला ढाईघाट को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का एएसपी ग्रामीण ने लिया जायज़ा।

माघ मेला ढाईघाट को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का एएसपी ग्रामीण ने लिया जायज़ा।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद फर्रूखाबाद के थाना शमसाबाद क्षेत्र अंतर्गत आयोजित होने वाले माघ मेला ढाईघाट के दृष्टिगत शनिवार को शाहजहांपुर की अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भवरे दीक्षा अरुण ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना मिर्जापुर पुलिस के साथ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। एएसपी ग्रामीण ने मेला स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों, प्रमुख चौराहों तथा संभावित भीड़-भाड़ वाले स्थानों का गहन अवलोकन किया।

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम, सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए।

इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर प्रभावी पुलिसिंग करने, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!