Breaking News

कासगंज: सोरों नगर पालिका में सभासदों का धरना स्थगित, प्रशासन के आश्वासन के बाद 15 दिन के लिए टली भूख हड़ताल।

कासगंज: सोरों नगर पालिका में सभासदों का धरना स्थगित, प्रशासन के आश्वासन के बाद 15 दिन के लिए टली भूख हड़ताल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

सोरों (कासगंज)। सोरों नगर पालिका परिषद में पिछले तीन दिनों से चल रहा सभासदों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को फिलहाल समाप्त हो गया है। बजट में कथित भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताओं के विरोध में अनशन पर बैठे सभासदों को एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। प्रशासन द्वारा 13 सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सोरों नगर पालिका परिषद के सभासद बजट प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ तीन दिनों से आंदोलनरत थे। उन्होंने प्रशासन को 13 प्रमुख मांगों का एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। सभासदों का आरोप था कि नगर पालिका के कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है, जिसके चलते उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा।

आंदोलन के तीसरे दिन एसडीएम हर्षिता देवड़ा धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने सभासदों से बातचीत की और उनकी सभी मांगों को गंभीरता से सुना। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि 13 सूत्रीय मांगों की जांच कराकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक आश्वासन मिलने के बाद सभासदों ने अपना धरना फिलहाल 15 दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया।

हालांकि आंदोलन अभी स्थगित है, लेकिन सभासदों ने प्रशासन को कड़ा संदेश भी दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित 15 दिनों की समय सीमा के भीतर उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुनः धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू करने के लिए विवश होंगे। फिलहाल नगर पालिका में स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इन 15 दिनों में किस प्रकार की कार्रवाई सुनिश्चित करता है।

बाइट- विष्णुकांत तिवारी, सभासद।

बाइट- हर्षिता देवड़ा, एसडीएम।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …