Breaking News

आर के हेल्थ केयर क्लिनिक पर पॉपुलर हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ।

आर के हेल्थ केयर क्लिनिक पर पॉपुलर हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बबुरी थाना के पीछे पटनवा रोड स्थित आर के हेल्थ केयर क्लिनिक पर पॉपुलर हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया।

कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। इसके अलावा नेत्र जांच भी की गई, जिसमें दर्जनों मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मा वितरित किया गया। चश्मा पाकर मरीजों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे लंबे समय से आंखों की जांच नहीं करा पा रहे थे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रामकिशुन ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि इस तरह के फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा, ताकि मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …