Breaking News

बलरामपुर: हरिहरगंज में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, न्याय की गुहार लगाते परिजन।

बलरामपुर: हरिहरगंज में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, न्याय की गुहार लगाते परिजन।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के हरिहरगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला को उस समय रॉन्ग साइड से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी जब वह सड़क पार कर रही थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को मेमोरी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका के परिजनों ने इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि वे कई बार थाने के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन ना तो वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया और ना ही वाहन स्वामी पर कोई कार्रवाई हुई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बृजमोहन कनौजिया ने भी मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!