Breaking News

सड़क हादसे में पिता की मौत, दो बेटे घायल — बच्चों को दवा दिलवाकर लौट रहे थे घर।

सड़क हादसे में पिता की मौत, दो बेटे घायल — बच्चों को दवा दिलवाकर लौट रहे थे घर।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चन्दौली। चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटियां गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बिसौरी निवासी सुजीत सिंह (उम्र 44 वर्ष) अपने बच्चों को दवा दिलवाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में फुटियां गांव के पास अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!