Breaking News

पुलिस वर्दी का चकमा देकर व्यापारी से 21 हजार की ठगी, सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी।

पुलिस वर्दी का चकमा देकर व्यापारी से 21 हजार की ठगी, सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा क्षेत्र में एक ठग ने पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारी से 21 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब व्यापारी थाने पहुंचा और पता चला कि आरोपी कोई पुलिसकर्मी नहीं था।

जानकारी के अनुसार, नई बाजार चौराहे पर स्थित बैटरी की दुकान के मालिक मोहम्मद कलीम के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे एक युवक खाकी वर्दी और हेलमेट पहने बाइक से आया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि थाने पर तीन इन्वर्टर और तीन बैटरियां चाहिएं तथा पुरानी बैटरियां बेचनी हैं।

व्यापारी के अनुसार, वह युवक उसे अपने साथ थाने के गेट तक ले गया और कहा कि “पुरानी बैटरियों का 21 हजार रुपये दीवान को देने हैं, पहले पैसा दो, फिर नई बैटरियां अंदर लेकर आओ।” व्यापारी ने रकम दे दी और बैटरियां लेकर अंदर पहुंचा, लेकिन तब तक वह युवक मौके से गायब हो चुका था।

थाने में पूछताछ करने पर स्पष्ट हुआ कि थाने की ओर से किसी ने ऐसी कोई मांग नहीं की थी। व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है, और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टीम आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …