Breaking News

बलरामपुर के डीएम एक्शन मोड में — जनता से खुद ले रहे फीडबैक।

बलरामपुर के डीएम एक्शन मोड में — जनता से खुद ले रहे फीडबैक।

गुलाम नबी कुरैशी, बलरामपुर

बलरामपुर। जिले के नवागत जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सुबह-सुबह नगर का भ्रमण कर उन्होंने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम विपिन कुमार जैन ने जमीनी स्तर पर उतरकर जनता से सीधा संवाद किया और नगर की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने लोगों से नगर की सफाई, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़ी जानकारी ली।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम, एसडीएम सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह पहली बार है जब कोई डीएम स्वयं सड़क पर उतरकर नागरिकों की राय और समस्याएं सुन रहे हैं, जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!