Breaking News

डीएम ने किया संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक।

डीएम ने किया संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक।

गुलाम नबी कुरैशी, बलरामपुर

बलरामपुर। शासन की मंशानुरूप जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, लैब, एसएनसीयू, पेयजल व्यवस्था और शौचालय की सफाई का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक भी प्राप्त किया और समस्याओं को गंभीरता से सुना।

डीएम ने इमरजेंसी कक्ष का विस्तार करने, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड उपकरणों की नियमित जांच और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शौचालय की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, तथा मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था करने के आदेश भी दिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी चिकित्सक समय से उपस्थित रहें, ओपीडी में मरीजों को देखें, आवश्यक दवाएं अस्पताल में उपलब्ध रहें और मरीजों को बाहर से दवा न लिखी जाए। साथ ही सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित यूनिफॉर्म में रहें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, सीएमएस संयुक्त चिकित्सालय समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!