Breaking News

बलरामपुर ब्रेकिंग: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और स्वदेशी मेले में अव्यवस्थाओं का आलम — न पानी, न भोजन, उद्घाटन भी अटका।

बलरामपुर ब्रेकिंग: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और स्वदेशी मेले में अव्यवस्थाओं का आलम — न पानी, न भोजन, उद्घाटन भी अटका।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो एवं स्वदेशी मेला के पहले ही दिन अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। मेले में जहां बच्चों ने कबड्डी सहित कई खेलों में भाग लेने की तैयारी की थी, वहीं प्रशासनिक लापरवाही ने कार्यक्रम की चमक फीकी कर दी।

शुरुआती दिन से ही पानी और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखा। प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे बच्चे और कर्मचारी बिना किसी दिशा-निर्देश के पंडाल में भटकते नजर आए।

जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होनी थी, लेकिन दोपहर तक भी उद्घाटन नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक मंत्री जी का कार्यक्रम स्थगित हो गया है, जिसके चलते अब उद्घाटन शाम 4 बजे होने की संभावना जताई जा रही है।

स्थिति यह रही कि मेले में पहुंचे आगंतुक और अधिकारी बिना सुविधा के प्यासे बैठे नजर आए, जबकि मंच स्थल पर किसी जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी भी नहीं दिखी।

इस लापरवाही से प्रतिभागियों और अभिभावकों में नाराज़गी साफ झलक रही है। फिलहाल आयोजन समिति की ओर से किसी भी अधिकारी ने इस अव्यवस्था पर बयान नहीं दिया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!