Breaking News

बदायूं: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गूंजा डीएम चौराहा, सपा सांसद आवास के निकट चौथे दिन भी महिला मोर्चा का हल्लाबोल।

बदायूं: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गूंजा डीएम चौराहा, सपा सांसद आवास के निकट चौथे दिन भी महिला मोर्चा का हल्लाबोल।

बदायूं। महिला जन-आक्रोश अभियान के अंतर्गत बुधवार को लगातार चौथे दिन भाजपा महिला मोर्चा और महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। सपा सांसद आदित्य यादव के आवास के समीप लक्ष्मीबाई चौक और डीएम चौराहे पर जुटी महिलाओं ने केंद्र सरकार द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और विपक्ष की नीतियों के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से बिसौली विधानसभा क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर अपनी आवाज बुलंद की।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ के जरिए लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी निर्णय लिया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जहाँ एक ओर भाजपा महिलाओं को सशक्त बना रही है, वहीं विपक्षी दलों ने इस अधिनियम का विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है।

जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय और सीमा राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि राजनीति में सक्रिय भागीदारी और सुरक्षा के अवसर भी प्रदान कर रही है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने इस फैसले को मातृशक्ति को मजबूत करने वाला बताया, जबकि जिला मंत्री रचना शंखधार ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान रीना राघव, रेनू अग्रवाल, अनीता शंखधार, प्रवेश सिन्हा, संगीता रस्तोगी और सुलक्षणा पाठक सहित भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने एक सुर में आरक्षण के फैसले का स्वागत किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …