Breaking News

कासगंज: नितेश राणे के बयान पर आक्रोश, बर्खास्तगी और UAPA के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।

कासगंज: नितेश राणे के बयान पर आक्रोश, बर्खास्तगी और UAPA के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में बुधवार को कासगंज जिला कलेक्ट्रेट में भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महताब चौहान के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं भारतीय चुनाव आयोग को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयान देने पर नितेश राणे को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र मंत्रिमंडल और विधानसभा की सदस्यता से बर्खास्त किया जाए। साथ ही, देश की एकता और अखंडता को प्रभावित करने वाले ऐसे बयानों के लिए उनके विरुद्ध यूएपीए (UAPA) जैसी गंभीर धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान मोनी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के दौरान भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य महासचिव मोहम्मद ज़ाहिद सलमानी, रहीस अहमद, जिला सचिव मोहम्मद कलीम अंसारी व आजम खान, और जिला संयुक्त सचिव जीशान खान ने संयुक्त रूप से कहा कि राजनीति में इस तरह की अमर्यादित भाषा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव नूरुल हुदा खान, अकील अहमद, हाजी मुख्तार आलम सहित विभिन्न निकायों के अध्यक्षों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें मुख्य रूप से अमापुर विधानसभा अध्यक्ष जाहिद आलम खान, सहावर ब्लॉक अध्यक्ष साहेबे आलम, नगर अध्यक्ष मुजम्मिल अली, कासगंज नगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, गंजडूंडवारा अध्यक्ष राशिद खान, और भरगैन अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ सैफी शामिल रहे।

इसके अलावा पटियाली नगर अध्यक्ष इमरान खान, जावेद अल्वी, चमन खान, रिजवान खान, हाफिज अब्दुल्लाह, महफूज अली और फरमान अली खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि ऐसे भड़काऊ बयानों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुँचेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!