Breaking News

बदायूं: लखनऊ अग्निकांड के बाद बिल्सी में कोचिंग और लाइब्रेरी के खिलाफ प्रशासन सख्त।

बदायूं: लखनऊ अग्निकांड के बाद बिल्सी में कोचिंग और लाइब्रेरी के खिलाफ प्रशासन सख्त।

बदायूं। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बदायूं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिल्सी में प्रशासन ने कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी के खिलाफ सघन अभियान शुरू कर दिया है। इस कड़ी में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।

लखनऊ की घटना में 15 लोगों की दुखद मृत्यु के बाद से ही जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। इसी उद्देश्य से एसडीएम राजेश कुमार सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने पुलिस टीम के साथ मिलकर नगर के मोहल्ला नंबर आठ, पांच, तीन और एक में स्थित शैक्षणिक संस्थानों व पुस्तकालयों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने इन संस्थानों में स्थापित फायर सेफ्टी सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्गों और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की।

एसडीएम ने सभी कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों को तत्काल प्रभाव से पूरा करें। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि छात्रों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई संस्थान सुरक्षा नियमों का पालन करने में विफल रहता है, तो प्रशासन द्वारा उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस औचक निरीक्षण के बाद से स्थानीय स्तर पर कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!