Breaking News

कासगंज: पत्नी की मौत के गम में डूबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

कासगंज: पत्नी की मौत के गम में डूबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बिलराम रोड स्थित एक आम के बाग में युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक के शव को इस अवस्था में देख आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

मृतक युवक के बारे में जानकारी मिली है कि वह पिछले कुछ समय से गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में चल रहा था। बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी की असामयिक मृत्यु के बाद से ही वह मानसिक रूप से काफी परेशान था और इसी गम के चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का कठोर कदम उठाया। परिजनों के अनुसार, युवक आज सुबह 10 बजे के करीब घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

बाइट- अनिल कुमार, मृतक का भाई।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!