Breaking News

बदायूँ: शादी समारोह से लौट रहे चौकीदार की सड़क हादसे में मौत, ससुराल से घर जाते समय हुआ हादसा।

बदायूँ: शादी समारोह से लौट रहे चौकीदार की सड़क हादसे में मौत, ससुराल से घर जाते समय हुआ हादसा।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूँ। जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुन्डरा चकौंध और बिलहैत के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की जान चली गई। मृतक की पहचान राणा सिंह निवासी बेहटा, थाना अलापुर के रूप में हुई है, जो अलापुर थाने में ही चौकीदार के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, राणा सिंह अपने ससुराल ग्राम लालपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शाम करीब 7:00 बजे वह समारोह में दावत खाने के बाद अपनी नई स्प्लेंडर बाइक से वापस अपने गांव बेहटा लौट रहे थे।

सफर के दौरान कुन्डरा चकौंध और बिलहैत के बीच स्थित एक तीव्र मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिनावर पुलिस और पास ही मौजूद फॉरेस्ट टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली।

पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों की तहरीर और पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर थाना बिनावर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एक सरकारी कर्मचारी और परिवार के मुखिया की इस तरह अचानक हुई मौत से उनके पैतृक गांव बेहटा और ससुराल पक्ष में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!