Breaking News

आसफपुर: दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के शिविर में 54 लोगों ने सहायक उपकरणों के लिए किया आवेदन।

आसफपुर: दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के शिविर में 54 लोगों ने सहायक उपकरणों के लिए किया आवेदन।

आई एम खान 

बिसौली (आसफपुर)। आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बदायूं द्वारा आसफपुर ब्लॉक कार्यालय पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिव्यांगजनों की गहन चिकित्सा जांच की गई और उनकी दिव्यांगता के अनुरूप उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर में कुल 54 लाभार्थियों ने ट्राईसाइकिल, बैसाखी, स्मार्ट कैन, व्हीलचेयर और कान की मशीन प्राप्त करने के लिए आवेदन किया।

केंद्र की फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमृता सक्सेना ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उन पात्र दिव्यांगजनों को चिह्नित करना है, जिन्हें बीते तीन वर्षों से कोई भी सरकारी सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने लाभार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे पात्रतानुसार विभागीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना ऑनलाइन आवेदन स्वयं अपलोड कर सकते हैं, जिससे उन्हें समय पर उपकरण मिल सकें।

शिविर के दौरान केंद्र की टीम ने पूरी तत्परता से दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना और जांच प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस अवसर पर अर्थोटिस्ट कृपाल सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमृता सक्सेना और विशेष शिक्षक अखिलेश यादव सहित केंद्र के अन्य सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!