Breaking News

उसांवा: पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे से परेशान पीड़ित ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।

उसांवा: पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे से परेशान पीड़ित ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। जिले के उसांवा थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मजरा वीरमपुर भदेली में जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उसकी पैतृक संपत्ति को फर्जी तरीके से बेचकर उस पर कब्जा कर लिया है। पुलिस में दो बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने से आहत पीड़ित ने अब पूरे परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।

पीड़ित मुरारी लाल पुत्र रामनाथ ने बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में उसांवा में रहने लगा था और अक्सर मजदूरी के लिए दिल्ली आता-जाता रहता है, जिससे गांव में उसकी पैतृक संपत्ति खाली पड़ी थी। पीड़ित के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही लड़ैत पुत्र हुलास सिंह ने उसकी जमीन को फर्जी तरीके से महेन्द्र पुत्र रेवती को बेच दिया। जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई और वह गांव पहुंचा, तो उसने देखा कि महेन्द्र ने मकान के चारों ओर खुदाई कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है।

मुरारी लाल का आरोप है कि दबंगों ने उसकी जमीन पर लगे जामुन के पेड़ को भी काट दिया है और नीम का पेड़ काटने की फिराक में हैं। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने मकान का दरवाजा भी जबरन पीड़ित की जमीन की ओर खोल लिया है। विरोध करने पर आरोपियों ने बैनामा होने का हवाला देकर उसे धमकाया और नींव खोदकर गेट लगा दिया।

पीड़ित का कहना है कि उसने इस मामले में उसांवा थाने में दो बार लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने और अवैध कब्जा हटवाकर संपत्ति वापस दिलाने की मांग की है। मामले में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने सपरिवार भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!