Breaking News

गंजडुंडवारा: बीआरसी गंजडुंडवारा में शोक सभा का आयोजन, दिवंगत शिक्षकों और कर्मचारियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

बीआरसी गंजडुंडवारा में शोक सभा का आयोजन, दिवंगत शिक्षकों और कर्मचारियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। कस्बा स्थित गणेशपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में मंगलवार को एक शोक सभा आयोजित कर दिवंगत शिक्षक अशोक कुमार और बीआरसी के सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अब्दुल हनीफ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोनों के आकस्मिक निधन से शिक्षा विभाग में गहरा शोक व्याप्त है।

शोक सभा में शिक्षकों, शिक्षामित्रों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने अशोक कुमार को याद करते हुए कहा कि वे एक कर्मठ और अनुशासित शिक्षक थे, जिन्होंने अपने सेवाकाल में शिक्षा के प्रसार और बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, अब्दुल हनीफ के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए संजय यादव ने बताया कि उन्होंने बीआरसी में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया। अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण वे विभाग के सभी साथियों के बीच अत्यंत प्रिय थे।

सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर प्रोटॉन संगठन के जिला अध्यक्ष संजय यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला मंत्री पवनेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अलीम रजा, मोहम्मद अली, प्रदीप शाक्य, रामा सिंह, प्रमोद कुमार उपाध्याय, खालिद अनवर, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र यादव, लेखा सहायक पंकज सिंह, एमआईएस इंचार्ज प्रभात यादव, सफदर अली और अवनीश कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!