Breaking News

दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।

दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।

संवाददाता वसीम कुरैशी 

कासगंज। जिले के थाना सहावर पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 22 अक्टूबर 2026 की देर शाम उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सहावर पुलिस ने मुकदमा संख्या 332/26 में वांछित अमित पुत्र सतीश निवासी ग्राम नगला कलुआ, थाना सहावर, जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 115(2) और 70(1) के तहत अभियोग दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम: गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना सहावर के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम और उनकी टीम शामिल रही।

Spread the love

Check Also

अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का शिकंजा, कई अस्पतालों और क्लीनिकों पर सीलिंग की कार्रवाई।

सहसवान और आसपास के गांवों में संयुक्त टीम की छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी। …