Breaking News

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अफवाहों पर ध्यान न देने और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने मतदान केंद्रों तथा आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Spread the love

Check Also

अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का शिकंजा, कई अस्पतालों और क्लीनिकों पर सीलिंग की कार्रवाई।

सहसवान और आसपास के गांवों में संयुक्त टीम की छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी। …