Breaking News

कासगंज में भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश।

कासगंज में भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में आज, 10 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है।

नर्सरी से 12वीं तक रहेगा अवकाश

जारी निर्देशों के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों (नर्सरी से कक्षा 12वीं तक) में आज अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और बच्चों को सुरक्षित रखें।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …