Breaking News

बलरामपुर में अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार, लगातार कार्रवाई में जुटा प्रशासन।

बलरामपुर में अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार, लगातार कार्रवाई में जुटा प्रशासन।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान छेड़ दिया है। जिले के दो नगर पालिका और दो नगर पंचायत क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है, जहां बीते एक सप्ताह से बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है।

नगर पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र में करीब दो सप्ताह से अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्मार्ट सिटी की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सदर नगर पालिका द्वारा नेशनल हाईवे उतरौला रोड स्थित नहरबालागंज तिराहे पर सड़क को अवरुद्ध कर बनाई गई अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई अवैध निर्माण पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए।

वहीं कोतवाली उतरौला क्षेत्र में भी प्रशासन की सख्ती देखने को मिल रही है, जहां अवैध रूप से किए गए निर्माणों को हटाया जा रहा है। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन के हितों की रक्षा करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

अधिकारियों ने बताया कि बीते 15 दिनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है और आने वाले दिनों में इसे और तेज किया जाएगा। नहरबालागंज मार्ग सहित नगर के अन्य कई इलाकों में अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस और चेतावनी दी जा चुकी थी, इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं आगे बढ़कर अवैध अतिक्रमण हटाएं और अभियान में सहयोग करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे। अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!