Breaking News

बलरामपुर में अपहरण के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।

बलरामपुर में अपहरण के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक के कथित अपहरण के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 48 सेकंड के इस वीडियो में 8 से 10 युवक एक युवक को घेरकर लात-घूंसे और डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही जिले में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित युवक को पहले जबरन उठाया गया और फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बर्बरता की गई। वायरल वीडियो में युवक रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है, जबकि आरोपी युवक लगातार मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान गाली-गलौज की आवाजें भी वीडियो में साफ सुनी जा सकती हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना कालीथान चौराहा क्षेत्र से जुड़ी हुई है, जो नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आरोप है कि इस वारदात में खुद को एक संगठित गिरोह बताने वाले कुछ युवक शामिल हैं, जो इलाके में दहशत फैलाने और दबदबा कायम करने के उद्देश्य से इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस गिरोह पर पहले भी युवकों के साथ मारपीट और जबरन वसूली जैसे आरोप लगते रहे हैं, लेकिन कई मामलों में पीड़ित डर के कारण सामने नहीं आ पाए। वायरल वीडियो के बाद अब मामला खुलकर सामने आया है।

वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का यह भी कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

वायरल वीडियो 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!