Breaking News

रोडवेज बस स्टैंड में बड़ा हादसा, बस की चपेट में आई महिला गंभीर घायल।

रोडवेज बस स्टैंड में बड़ा हादसा, बस की चपेट में आई महिला गंभीर घायल।

दीपक शुक्ला, संवाददाता

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टॉप पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बस स्टैंड के अंदर ही एक महिला रोडवेज बस की चपेट में आ गई।

बताया जा रहा है कि हरदोई डिपो की बस स्टैंड परिसर के भीतर मोड़ी जा रही थी, इसी दौरान वहां मौजूद महिला को बस ने कुचल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घटना को लेकर जांच की जा रही है और बस चालक की लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …