Breaking News

बलरामपुर में नेपाली श्रद्धालुओं से भरी जीप में भीषण आग।

बलरामपुर में नेपाली श्रद्धालुओं से भरी जीप में भीषण आग।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। देवी पाटन मंदिर दर्शन के लिए आ रहे नेपाली श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो जीप में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा पचपेड़वा थाना क्षेत्र के शंकरपुर के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि जीप में बच्चों और महिलाओं सहित लगभग एक दर्जन श्रद्धालु सवार थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन में आग लगी और देखते ही देखते जीप आग का गोला बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुआं उठते ही चालक ने वाहन रोका और सभी श्रद्धालुओं को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

आग का गोला बनी जीप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!