Breaking News

बिनावर में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य झांकियां, सामाजिक एकता का दिया संदेश।

बिनावर में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य झांकियां, सामाजिक एकता का दिया संदेश।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बिनावर, बदायूं। 14 अप्रैल 2026 को भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर थाना बिनावर क्षेत्र के कस्बे में हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य शोभायात्रा और झांकियां निकाली गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

झांकियों में बाबा साहब के जीवन, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समरसता के संदेश को दर्शाया गया। शोभायात्रा में हजारों अनुयायी शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय माहौल में नजर आया।

अंबेडकर जयंती के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आपसी भाईचारे का परिचय दिया।

इस दौरान मुमताज अहमद प्रधान, शोएब अहमद (प्रधान प्रतिनिधि), अब्दुल बाकी, ऐजाज अहमद, याकूब फारूकी, रईस मियां कुरेशी, इमरान कुरेशी, फरीन फारूकी, तौसीफ फारूकी, ताहिर कस्सार, बसीम रंगरेज, इसरार गाजी, जयपाल सिंह (मंडल प्रभारी, बसपा बरेली), आरती सिंह त्यागी (मंडल प्रभारी, बसपा), दीनदयाल, रक्षपाल सिंह (निवेश जिला अध्यक्ष), रूपेश गौतम (विधानसभा अध्यक्ष), जहीर अहमद (नगर पंचायत वजीरगंज), मोहम्मद अरशद गाजी, तमीमुद्दीन बाबू चौधरी, सतीश सागर, प्रताप सिंह (जिला महासचिव), जुबेर सिद्दीकी, जीत सागर, मोहम्मद जुबेर गाजी, पीकेश सागर, ताहिर अहमद, प्रिंस सागर, महेश चंद्र, अरविंद कुमार (कोटेदार), मुन्ने अली (पूर्व प्रधान), अशोक सागर, मुख्तियार अहमद, मुर्शीद रजा गद्दी, मुजाहिद अहमद, अनुराग सागर, अर्जित सागर, जैकी सागर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे का विशेष संदेश दिया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!