Breaking News

गंजडुंडवारा में निकली भव्य एकता तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर।

गंजडुंडवारा में निकली भव्य एकता तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एकता तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लौहपुरुष भारत-रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह यात्रा पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी दिखाई दी।

यात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कादरगंज रोड स्थित एमएस पैलेस से हरी झंडी दिखाकर किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के साथ अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ यात्रा की शुरुआत की।

यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—टीन बाजार, राजाराम चौराहा, सर्राफा बाजार और हनुमानगढ़ी चौराहा—से होते हुए कैनाल रोड पर स्थित हरनारायण इंटर कॉलेज तक पहुँची। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठता रहा। आमजन ने भी यात्रा का स्वागत कर राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।

इस एकता तिरंगा यात्रा में भाजपा एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!