Breaking News

कासगंज में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, युवती की मौत — प्रेमी की हालत गंभीर

कासगंज में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, युवती की मौत — प्रेमी की हालत गंभीर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के ढोलना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, मृतका के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …