Breaking News

शाहजहांपुर में पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन करने वालों को दिया गुलाब — बढ़ाया जागरूकता का संदेश।

शाहजहांपुर में पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन करने वालों को दिया गुलाब — बढ़ाया जागरूकता का संदेश।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाए जाने के तहत पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधिकारी लगातार आम जनमानस को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

इसी क्रम में खिन्नी बंग चौराहे पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार, और यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडे ने यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।

इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना और लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना रहा।

वहीं, जो वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उन्हें पुलिस ने विनम्रता से समझाते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि “सड़क सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रखते हैं। सुरक्षित यात्रा ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है।”

इस अवसर पर व्यापार मंडल ने भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में सचिन बाथम (महानगर अध्यक्ष), रेहान मिर्च (वरिष्ठ महामंत्री), सरताज अली (महानगर संगठन मंत्री), लकी खान, विनय कुमार गुप्ता, शदान खान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!