Breaking News

डीएम विपिन कुमार जैन बने मिसाल — छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, जांची मिड डे मील की गुणवत्ता।

बलरामपुर न्यूज़ — नवागत डीएम विपिन कुमार जैन की अनोखी पहल ने जीता दिल।

डीएम विपिन कुमार जैन बने मिसाल — छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, जांची मिड डे मील की गुणवत्ता।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले के नवागत जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन अपनी सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली से लगातार चर्चा में हैं। प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ वे शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ी व्यवस्थाओं में भी गहरी रुचि दिखा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने तहसील बलरामपुर सदर स्थित राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय, सेखुईकला का औचक निरीक्षण किया, जहां उनका एक नया और प्रेरणादायक रूप देखने को मिला।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में खुलकर जानकारी साझा की।

निरीक्षण के दौरान एक हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला जब जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने खुद छात्राओं के साथ लाइन में बैठकर भोजन किया। उन्होंने मिड डे मील के स्वाद और गुणवत्ता की जांच खुद की, जिससे छात्राओं में आत्मविश्वास और प्रसन्नता झलकने लगी। यह नजारा देखकर विद्यालय स्टाफ और अधिकारी भी प्रभावित हुए।

डीएम ने विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय और खेल मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि “आश्रम पद्धति विद्यालयों में रह रही छात्राओं को परिवार जैसा वातावरण मिलना चाहिए, ताकि वे न केवल शिक्षा प्राप्त करें, बल्कि आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपना योगदान दे सकें।”

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। डीएम की यह पहल जिले में प्रशासनिक संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण मानी जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!