Breaking News

बदायूं में आज लगेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, 20 से अधिक विभाग लगाएंगे स्टॉल।

सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी, विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी सेवाओं से लाभान्वित होंगे लोग।

बदायूं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में रविवार, 1 नवंबर 2026 को डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दीप प्रज्वलित कर करेंगे।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन), त्वरित न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी ने बताया कि शिविर में न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विधिक एवं जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से जनसामान्य के हित में संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। इसके माध्यम से आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें विधिक सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

शिविर में खादी एवं उद्योग, कृषि, उद्यान, पशु चिकित्सा, मत्स्य, पंचायती राज, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा, एलडीएम, डूडा, नेडा, विद्युत, श्रम, जिला पूर्ति कार्यालय, समाज कल्याण, महिला कल्याण, प्रोबेशन, पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे।

प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन से शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं और विधिक सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Spread the love

Check Also

पेंशनर 1 नवंबर से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र।

राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान शुरू, वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पेंशनरों से समय पर प्रमाण-पत्र जमा …