Breaking News

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

आई एम खान 

बिसौली। शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की निगरानी तेज कर दी है।

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रियंका गोयल और सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने विकासखंड परिसर स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति और व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया। प्रशासन की ओर से चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में ‘संविधान संवाद’ अभियान के तहत नोडल शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

  विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जाएगा जागरूक। …