Breaking News

लढ़ेरा गौशाला का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश।

लढ़ेरा गौशाला का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गुरुवार को ग्राम पंचायत लढ़ेरा स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंश के रखरखाव, खानपान और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने गौशाला में मौजूद कर्मचारियों से पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण और चारे की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गौवंश के लिए भूसे, हरे चारे और पौष्टिक आहार की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए, ताकि किसी भी पशु को भोजन की कमी का सामना न करना पड़े।

सीडीओ ने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशाला में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीमार या कमजोर पशु मिलने पर उसे अन्य पशुओं से अलग रखकर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका को कम किया जा सके।

उन्होंने गौशाला परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और नियमित रूप से चूने का छिड़काव कराने पर भी जोर दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कमी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ के औचक निरीक्षण से गौशाला से जुड़े कर्मचारियों में हलचल रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौवंश की देखभाल, भोजन और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

Spread the love

Check Also

भैंस-पड़िया चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पिकअप समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

बहेड़ी पुलिस ने भोजीपुरा के कमुआ मसरूका गांव में दी दबिश, चोरी के दोनों पशु …