Breaking News

भरगैन में चिश्ती बाबा की दरगाह की दान पेटी तोड़कर नकदी चोरी।

सीसीटीवी में कैद हुए दो नकाबपोश संदिग्ध, पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद के कस्बा भरगैन स्थित चिश्ती बाबा की दरगाह में देर रात दो नकाबपोश व्यक्तियों ने दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर दरगाह से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों संदिग्ध दरगाह में घुसे और लोहे की रॉड से वहां रखी दान पेटी को तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दरगाह में चोरी की घटना हो चुकी है। उस समय चोर सीसीटीवी कैमरों की केबल काटकर ले गए थे।

इस बार चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो नकाबपोश व्यक्ति कथित तौर पर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

Spread the love

Check Also

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को कराया वजीरगंज थाने का भ्रमण।

पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी। बदायूं। मिशन शक्ति फेज …