Breaking News

लखीमपुर खीरी: इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मिश्रा ने संभाला थाना खीरी का कार्यभार, पत्रकारों के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था और सहयोग पर हुई चर्चा।

इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मिश्रा ने संभाला थाना खीरी का कार्यभार, पत्रकारों के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था और सहयोग पर हुई चर्चा।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना खीरी में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने व अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वर्ष 2005 बैच के अनुभवी पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मिश्रा ने रविवार को नए प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही वे एक्टिव मोड में नजर आए।

विभिन्न जिलों में लंबा अनुभव रखने वाले नवनियुक्त एसएचओ बृजेश कुमार मिश्रा इससे पहले सदर कोतवाली में क्राइम इंस्पेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्हें फैजाबाद, बाराबंकी, सीतापुर, अंबेडकर नगर और हरदोई जैसे जनपदों में कार्य करने का वृहद अनुभव है। उनकी इस लंबी कार्यशैली से खीरी क्षेत्र की जनता में बेहतर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की उम्मीद जगी है।

पदभार संभालने के बाद रविवार को थाना प्रांगण में स्थानीय पत्रकारों के साथ परिचयात्मक एवं सकारात्मक बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्र की संवेदनशीलता, भौगोलिक स्थिति और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों पर पूर्णतया लगाम कसना, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और पीड़ितों की त्वरित व न्यायसंगत सुनवाई उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया से समन्वय की अपील करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना साझा करने का आग्रह किया गया।

इस बैठक में प्रमुख पत्रकार सैय्यद सलमान रिज़वी, डॉ. नज़र अंसारी, आफताब खान, नवाज़ रिज़वी, विमलेश शर्मा, शाहनवाज गौरी और चांद मियां मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने नए एसएचओ का स्वागत कर क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …