Breaking News

कासगंज में डीएम प्रणय सिंह का रोडवेज बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण, मुख्य मार्ग पर बसें खड़ी मिलने पर जताई नाराजगी, एआरएम को नोटिस।

कासगंज में डीएम प्रणय सिंह का रोडवेज बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण, मुख्य मार्ग पर बसें खड़ी मिलने पर जताई नाराजगी, एआरएम को नोटिस।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कासगंज रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं तब पोल खोलती नजर आईं जब एटा डिपो की बसें बस स्टैंड के अंदर जाने के बजाय मुख्य मार्ग पर ही खड़ी होकर सवारियां उतारती-बैठाती मिलीं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था।

मुख्य मार्ग पर जाम और अनुशासनहीनता देखकर डीएम प्रणय सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही संबंधित एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बसें केवल निर्धारित स्थान (बस स्टैंड परिसर) पर ही खड़ी हों और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में दोबारा मुख्य मार्ग पर बसें खड़ी मिल-जुली पाई गईं, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों व चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …