Breaking News

कासगंज पुलिस का बड़ा अभियान: रातभर चली दबिश में 23 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में हुए पेश।

कासगंज पुलिस का बड़ा अभियान: रातभर चली दबिश में 23 वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में हुए पेश।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में 12-13 सितंबर 2026 की रात्रि विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न थानों की टीमों के साथ कार्रवाई करते हुए कुल 23 वारंटी अभियुक्तों को दबोच लिया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सर्किल-वार और थानावार हुई इस कार्रवाई में सर्किल-नगर के तहत थाना कासगंज से 3, थाना सोरों से 1 और थाना ढोलना से 4 वारंटी दबोचे गए। वहीं सर्किल-सहावर के तहत थाना सहावर से 6 और थाना सुन्नगढ़ी से 1 वारंटी गिरफ्तार किया गया, जबकि थाना अमांपुर में इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके अलावा सर्किल-पटियाली के अंतर्गत थाना पटियाली से 2, थाना गंजडुंडवारा से 3, थाना सिढ़पुरा से 2 और थाना सिकंदरपुर वैश्य से 1 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने रातभर की संयुक्त कार्रवाई में कुल 23 वारंटी अभियुक्तों को पकड़कर न्यायालय भेजा।

फरार और वारंटी अपराधियों के खिलाफ कासगंज पुलिस की यह विशेष मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज जीआरपी का मानवीय चेहरा: लावारिस मिले बैग को महिला यात्री को सौंपकर पेश की मिसाल।

कासगंज जीआरपी का मानवीय चेहरा: लावारिस मिले बैग को महिला यात्री को सौंपकर पेश की …