Breaking News

बिसौली में प्रशासन का शिकंजा: अवैध खनन करते जेसीबी और मांजा लगा ट्रैक्टर पकड़ा, माफियाओं में खलबली।

बिसौली में प्रशासन का शिकंजा: अवैध खनन करते जेसीबी और मांजा लगा ट्रैक्टर पकड़ा, माफियाओं में खलबली।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। रविवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले नायब तहसीलदार अमित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में जुटी एक जेसीबी और मांजा लगे ट्रैक्टर को दबोच लिया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौका पाकर भागने में सफल रही।

पकड़े गए वाहनों के चालकों से जब वैध परिवहन अनुमति और अन्य कागजात मांगे गए, तो वे कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। इसके बाद प्रशासन ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया।

एसडीएम प्रियंका गोयल ने स्पष्ट किया है कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। प्रशासन ऐसे माफियाओं के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ भारी जुर्माना वसूलेगा। इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद इलाके के खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज जीआरपी का मानवीय चेहरा: लावारिस मिले बैग को महिला यात्री को सौंपकर पेश की मिसाल।

कासगंज जीआरपी का मानवीय चेहरा: लावारिस मिले बैग को महिला यात्री को सौंपकर पेश की …