Breaking News

सीडीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश।

सीडीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश।

बदायूं। बदायूं में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर, मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालयों के निर्माण, जर्जर विद्यालयों की नीलामी, डिजिटल ऑनलाइन उपस्थिति, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण और शिक्षकों द्वारा डीबीटी सत्यापन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी विद्यालयों में 19 मूलभूत पैरामीटर से जुड़े कार्य हर हाल में पूरे कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी रखें। साथ ही डाइट मेंटर, एसआरजी और एआरपी को अपने निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार विद्यालयों का नियमित सपोर्टिव सुपरविजन करने को कहा गया, ताकि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधर सके और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सके।

इस व्यापक समीक्षा बैठक के दौरान वार लाइसेंस, शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, राज्य पोषण मिशन, पशुपालन विभाग, 15वें व 5वें वित्त आयोग के पंचायती राज कार्य, आकांक्षात्मक विकास खंड, फैमिली आईडी और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा आजीविका मिशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में जनपद और ब्लॉक स्तर के तमाम प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के तहत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित।

बदायूं में उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के तहत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित। बदायूं। बदायूं में …