Breaking News

शाहजहांपुर में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक का आपराधिक इतिहास भी आया सामने।

शाहजहांपुर में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक का आपराधिक इतिहास भी आया सामने।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को एक व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुशांत रावत ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 20 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर बरेली-सीतापुर हाईवे स्थित बंद पड़े रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान आकाश निवासी नवादा इंदेपुर और फैज निवासी कांशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आकाश के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

पुत्तन खां फहमी की दूसरी पुण्यतिथि पर मुशायरे का आयोजन, शायरों ने पेश किए कलाम।

पुत्तन खां फहमी की दूसरी पुण्यतिथि पर मुशायरे का आयोजन, शायरों ने पेश किए कलाम। …