Breaking News

सहसवान को रेलमार्ग से जोड़ने की मांग: आरटीआई के खुलासे के बाद मुहिम तेज।

 

सहसवान को रेलमार्ग से जोड़ने की मांग: आरटीआई के खुलासे के बाद मुहिम तेज।

सहसवान/बदायूं: ऐतिहासिक नगर सहसवान को रेल नेटवर्क से जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्र में एक नई और प्रभावी पहल शुरू की गई है। मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर निवासी शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शोएब अहमद द्वारा सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम-2005 के तहत पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर से इस संबंध में जानकारी मांगी गई थी, जिसके जवाब ने क्षेत्र में नए सिरे से चर्चा छेड़ दी है।

रेलवे द्वारा 31 अगस्त 2026 को दिए गए आधिकारिक जवाब में स्पष्ट किया गया है कि सहसवान को रेल लाइन से जोड़ने के लिए अभी तक रेलवे बोर्ड को कोई भी नया प्रस्ताव या सर्वे रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रेलवे के अनुसार, इस प्रकार की किसी भी नई परियोजना का प्रस्ताव और स्वीकृति नीतिगत मामलों के अंतर्गत आती है।

आरटीआई के इस जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शोएब अहमद ने कहा कि यह जानकारी भले ही निराशाजनक लग सकती है, लेकिन इससे हमारी मांग और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सहसवान व्यापार, शिक्षा और रोजगार के लिहाज से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, और इसे रेल मार्ग से जोड़ना यहां के विकास के लिए अनिवार्य है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे इस मांग को जनप्रतिनिधियों, रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार तक पूरी मजबूती के साथ पहुंचाएंगे और यह प्रयास तब तक जारी रहेगा जब तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं होती।

शोएब अहमद ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस जनहित के मुद्दे को राजनीति से ऊपर उठकर उठाएं, क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे इलाके के उज्ज्वल भविष्य की मांग है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के तहत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित।

बदायूं में उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के तहत एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित। बदायूं। बदायूं में …